तंवर का दावा-80 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश में कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा माहौल बन चुका है और प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में 80 से अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी। इसी तरह सभी 10 लोकसभा सीटें कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर देश में पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। वह बादशाहपुर में कांग्रेस ओबीसी सेल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने देश का बंटाधार कर दिया। जीएसटी, नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
इन्हीं नीतियों से त्रस्त जनता ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई और भाजपा को 5-0 से आउट कर दिया। उन्होंने बताया कि बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी है कि तीनों राज्यों में राहुल गांधी के निर्देश पर शक्ति एप के माध्यम से एक बड़े सर्वे के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया है। इस दौरान उन्होंने फर्जी शैक्षणिक सार्टिफिकेट के आरोपों से घिरे पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जाते-जाते जनता के सामने इस सरकार के और मंत्रियों के कारनामें खुलेंगे। 

More videos

See All