विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह बोले, सब चोर चौकीदार को चोर कहेंगे तो क्या जनता मानेगी

 विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने पीएम मोदी को चोर कहने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर सब चोर चौकीदार को चोर कहेंगे तो क्या जनता उनकी बात को मानेगी। 
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राफेल डील को झूठ बताने की एक सोच बनाई गई है। कांग्रेस की पहले से ही यही सोच रही कि बार-बार झूठ बोलो। कांग्रेस ने अपनी गलतियों पर पर्दा डाला है और झूठ का सहारा लिया है।

More videos

See All