क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव में सावित्री चौहान 232 वोट से विजयी

 प्रखंड अंतर्गत बादामावाला प्रथम के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 13 दिसंबर को हुए उप चुनाव के शनिवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। सावित्री चौहान को 232 मतों से विजयी घोषित किया गया। ब्लॉक मुख्यालय में बने मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही मतगणना केंद्र में डटे रहे। प्रशासन ने केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में 1765 मत डाले गए थे। शुक्रवार को मतगणना में सलीम को 735 मत मिले, जबकि सावित्री चौहान को 967 मत मिले। मतगणना में 63 मत रद हुए। आरओ खंड विकास अधिकारी बीएस झिंक्वाण की देखरेख में संपन्न हुई मतगणना के बाद सुबह 11 बजे नतीजे घोषित कर दिए गए। जिसके बाद विजयी प्रत्याशी सावित्री चौहान को प्रमाण पत्र दिया गया।
 

More videos

See All