विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह बोले, आंतरिक रूप से बिखराब के दौर से गुजर रहा देश

विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश आंतरिक रूप से बिखराव के दौर से गुजर रहा है। आज भी दुश्मन देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विजय दिवस अपनी ताकत को दोबारा पहचानने और एक होने का समय है। वहीं, सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड के वीरों की शौर्य गाथा सदियों तक भावी पीढ़ी को प्रेरणा देती रहे इसके लिये राज्य सरकार एक आधुनिक और वृहद शौर्य स्थल के निर्माण पर विचार कर रही है।   
विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने वीर सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित। निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र और छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

More videos

See All