सीएम योगी आदित्यनाथ आज हरदोई में मंत्री ब्रजेश पाठक के घर जाकर व्यक्त करेंगे शोक संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में सहयोगी कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की मां के निधन पर शोकाकुल हैं। वह आज विधि, न्याय राजनीतिक पेंशन तथा अतिरिक्त उर्जा स्रोत मंत्री ब्रजेश पाठक के गांव हरदोई के मल्लावां जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई के मल्लावां दौरे पर रहेंगे। वह वहां कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की मां के निधन पर शोक संवेदना वयक्त करेंगे। ब्रजेश पाठक की 86 वर्षीय मां का निधन 10 दिसंबर को मल्लावां में हो गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ब्रजेश पाठक की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पर यहां सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम हैं।
इससे पहले उनके अंतिम संस्कार में 11 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मेंहदी घाट में शामिल हुए थे। मल्लावां कस्बे के गंगारामपुर मुहल्ला के मूल निवासी मंत्री ब्रजेश पाठक की मां कमला पाठक पत्नी स्वर्गीय सुरेश पाठक का 10 दिसंबर की रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। निधन के चलते कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। 11 की सुबह से ही पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम पहुंचा था।

More videos

See All