खिलाड़ियों के लिए नौकरी में 4 फीसद तक कोटा बढ़ाए जाने पर होगा विचारः चेतन चौहान

 खिलाड़ियों के लिए नौकरी पाने को अभी 2 फीसद खेल कोटा है, जो कि काफी कम है। अन्य राज्यो में ये 4 फीसद तक है। इसको बढ़ाया जाने पर विचार हो रहा है। ये बातें सूबे के खेल मंत्री चेतन चौहान ने केशोपुर जोफरी में हुए स्व. राधेश्याम शर्मा अलीगढ़ खेल रत्न सम्मान समारोह में कहीं। अलीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंगपूल के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।

खेलमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग जिलों के 20 हज़ार गावों में युवक मंगलदल बनाये गए हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 11 करोड़ बजट भी जारी किया है। ये युवक मंगलदल युवाओं को सशक्त बनाएंगे।  उन्होंने बताया कि, इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रो से प्रतिभाएं निखारने को वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल व खो-खो खेल कराए जाएंगे। पूरे एक महीने खेल होंगे फिर अगले महीने सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

More videos

See All