छत्तीसगढ़ में 15 को शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज होने की संभावना है| प्रदेश में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा के बाद पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को रायपुर से दिल्ली रवाना हो गए हैं| खड़गे के साथ कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी दिल्ली गए हैं| इनके साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद व दुर्ग ग्रामीण सीट से नवनिर्वाचित विधायक ताम्रध्वज साहू भी दिल्ली रवाना हुए हैं| दिल्ली में खड़गे अपनी रिपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपेंगे| संभावना है कि आज छत्तीसगढ़ के नए सीएम का ऐलान राहुल गांधी कर देंगे|
मुख्यमंत्री का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ लेने की तारीख तय कर दी गई है| प्रदेश के नए मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को शपथ लेंगे| शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने खुद राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे| कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा|

More videos

See All