भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली की झुग्गी बस्ती में गुजारी रात

झुग्गी बस्तियों में भाजपा का जनाधार मजबूत करने के लिए दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बार फिर झुग्गी वालों के बीच रात गुजारने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत उन्होंने तिमारपुर के इंदिरा कैंप से की है। सोमवार की रात इस झुग्गी बस्ती में जाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निदान का भरोसा दिया। उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के बूथ प्रमुख को सम्मानित भी किया। लोगों ने पीने का पानी, बिजली के बढ़ते बिल और कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याएं हल करने की मांग की।
उन्होंने बस्ती में स्थित मंदिर व पार्क की दशा सुधारने की भी मांग की। तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। अन्य समस्याओं के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर समाधान का भरोसा दिया।

More videos

See All