प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाएंगे महिला शक्ति केन्द्र

प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र खोले जाएंगे, जबकि ऐसा केन्द्र राज्य स्तर पर ही संचालित है। सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज महिला एंव बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव ने देश के 5 राज्यों हरियाणा, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश व पश्चिमी बंगाल के जिला अधिकारियों के साथ हुई विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि इस तरह के केन्द्र से महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाईन, महिला पुलिस वालंटियर व घरेलू हिंसा जैसे मामलों से पीड़ित महिलाओं की सहायता को लेकर सेवाओं और महिला शक्तिकरण स्कीमों की जानकारी दी जाएगी।  जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र के साथ-साथ खण्ड स्तर पर भी महिला शक्ति केन्द्र खोले जाएंगे, जो जिला स्तर के केन्द्र के साथ समन्वय रखकर काम करेंगे।

More videos

See All