विधानसभा चुनाव परिणाम: राहुल गांधी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हवन

आज पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। आज यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि जनता ने सत्ता की चाबी किस पार्टी के हाथ में देने जा रही है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। दोनों पार्टियों का कहना है कि वह सत्ता में आएंगे। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर सभी राज्यों में जीत पाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन किया। 
मतो की गिनती से पहले ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके खुद को जीत मिलने का दावा करते हुए लोगों को बधाई दे दी। कांग्रेस ने लिखा, मध्यप्रदेश की जनता को अग्रिम बधाई और मंगलकामनायें। कांग्रेस के साथियों/समर्थकों और मप्र की आजादी की लड़ाई लड़ रहे करोड़ों योद्दाओं को प्रचण्ड मतों/सीटों से विजय की शुभकामनायें। आज हम कांग्रेस के प्रतिनिधित्व में मप्र के सुनहरे भविष्य की गाथा लिखेंगे। “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”।

More videos

See All