राहुल गांधी और प्रियंका के नाम पर दिल्ली में है भव्य फार्महाउस : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। पात्रा ने कहा, हमें पत्रकारों से पता चला है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर दिल्ली के मेहरौली इलाके में एक भव्य फार्महाउस है। इस संपत्ति को राहुल गांधी ने एक स्कैस्टर को किराए पर दे दिया था। भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी समानार्थी हैं।
संबित पात्रा ने आगे कहा कि राहुल गांधी अलीबाबा हैं। राहुल खुद अलीबाबा चालीस चोर होकर चौकीदार का शोर मचा रहे हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं। वक्त की फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के गांधी परिवार के साथ किए समझौते का ब्योरा मांगा था। अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने इस बात की पुष्टि की है। 

More videos

See All