प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना का इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रविवार को अपना इस्तीफा दे दिया। साथ ही कहा है कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा नहीं दिया है। श्रीकांत जेना प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एवं चुनाव कमेटी के सदस्य थे। उनसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की सभी कमेटियों से इस्तीफा लेकर देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जानकारी भेज दी गई है।

कुछ ही दिन पहले श्रीकांत जेना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस्तेहार कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके स्थान पर गणेश्वर बेहेरा को नियुक्त किया था। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत पार्टी में होते हुए भी हर समय पार्टी को असुविधा में डाल रहे थे, इसी कारण से उन्हें पार्टी के प्रदेश कमेटी इस्तेहार अध्यक्ष पद से हटाया गया था।

More videos

See All