मथुरा में छात्रों से बोले राजनाथ, ज्ञान के साथ चरित्र बल पर करें अपना निर्माण

 जीएलए विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल होने मथुरा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छात्रों को चरित्र निर्माण के लिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत केवल ज्ञान के बल पर ही नहीं उत्तम चरित्र के दम पर विश्व गुरु बना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चीन भारत के सीमा क्षेत्र में कई बार घुसपैठ कर चुका है। अपना रुख आक्रामक कर चुका है लेकिन भारत ने बिना एक भी सैनिक भेजे चीन पर अपने विचारों का शासन किया है।

हमारा देश ज्ञान और विज्ञान में पुरातन काल से ही विश्व में आगे रहा है। गृहमंत्री ने छात्रों को नसीहत दी कि ज्ञान के साथ चरित्र बल पर अपना निर्माण करें। उन्होंने श्री राम और रावण की तुलना करते हुए कि कहा कि रावण ज्ञानवान, धनवान और बलवान होते हुए भी श्रीराम हार गया था। श्रीराम जीवन मर्यादित था। मर्यादा पुरुषोत्तम उन्हें उनके चरित्र और व्यवहार के कारण ही कहा गया है।

More videos

See All