ब्राह्मण वोटरों को रिझाने में जुटी कांग्रेस, करनाल में तंवर ने किया ब्राह्मण सम्मेलन

आज करनाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन में मुख्य अतिथि पहुंचे अशोक तंवर ने कहा कि आज पूजनीय ब्राह्मण समाज ने जो अमूल्य आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को दिया है उसके लिए पूरे कांग्रेस परिवार की तरफ से हम उनका कोटि- कोटि आभार व्यक्त करते हैं। बीते 4 वर्षों में भाजपा सरकार के शासनकाल में जो अनदेखी और अनादर ब्राह्मण समाज का हुआ है उसका अंत आज बेहद नजदीक है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ब्राह्मण समाज को सम्मान दिया है, भारतवर्ष के निर्माण में ब्राह्मण समाज की अहम भागीदारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज भाजपा सरकार द्वारा ब्राह्मणों के अधिकारों को सरेआम कुचलना बेहद ही निंदनीय है।

More videos

See All