जनाक्रोश रैलीः पीएम मोदी का सीना भले 56 से बढ़कर 57 इंच हो गया हो लेकिन दम नहींः शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जनाक्रोश रैली के सभामंच पर मुलायम सिंह यादव के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। शिवपाल ने उनकी अगवानी की और हाथ का सहारा देकर रैली मंच पर ले गए। मुलायम की बहू अपर्णा यादव भी रैली में पहुंची। इस मौके पर उमड़ी भीड़ देखकर गदगद शिवपाल यादव ने कहा कि रैली देश से भाजपा को हटाने के लिए है। देश 51304 अरब के कर्ज है। 1086 वर्ग मील पर पाकिस्तान का और 37 हजार किमी पर चीन का कब्जा है। पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनका 56 इंच का सीना है। अब एकाध इंच बढ़कर 57 इंच हो गया होगा लेकिन आपके सीने में दम नहीं है। पाकिस्तान तक का कब्जा बढ़ता जा रहा है।
शिवपाल ने कहा कि यहां नेताजी बैठे हैं। आपके साथ मैंने 40 साल काम किया है। हम तो नेताजी से साथ सपा में ही रहना चाहते थे। मुख्यमंत्री क्या मंत्री का भी पद नहीं मांगा। नेताजी ने जो आदेश दिया उसका पालन किया। परिवार में चाहे छोटा हो या बड़ा है  सबकी बात सुनी। आप सब लोग थे रजत जयंती पर मैंने कहा था कि मुझे कोई पद नहीं चाहिये। मुझे तो बस सम्मान चाहिए था। नेताजी के सम्मान चाहिये था। नेताजी मैने बहुत इंतजार किया। आपने भी बहुत प्रयास किया। लेकिन यह सब चुगलखोर, चापलूसों और और जनाधार विहीन लोगों की वजह से हुआ। मैंने उनका भी सम्मान किया लेकिन नेताजी न आपकी सुनी गई और न मेरी सुनी गई। तब मैंने आपसे पूछकर पार्टी बनाई। भगवती सिंह, रामनरेश यादव गवाह है कि आपसे पूछा था। दुबारा भी आपसे पूछा तब पार्टी बनाई।  देश को फिर से दंगे में झोंकने की साजिश है। नेताजी आप मुख्यमंत्री थे तब अक्टूबर 1989 में आपने बाबरी को बचाया था लेक़िन 1992 में क्या हुआ। हम देश को फिर दंगे में नही झोंकने देंगे।

More videos

See All