कांग्रेस के पोस्टरों में झलकता विश्वास, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की चर्चाएं

कांग्रेस में पिछले तीन बार के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है। होर्डिंग-पोस्टर से लेकर चर्चाओं तक में यह विश्वास झलक रहा था। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जहां एक कार्यकर्ता ने मतदान के अगले ही दिन पोस्टर में भाजपा के प्रदेश से सफाया का संदेश दे दिया तो वहीं प्रत्याशियों की बैठकस्थल के बाहर एक अन्य कार्यकर्ता चुनाव परिणाम के पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों का मंत्री व विधायक के रूप में स्वागत कर दिया। हालांकि इस तरह के पोस्टरों को कांग्रेस नेता गलत नहीं मानते और अपने कार्यकर्ताओं के अतिउत्साह का रूप में बताते हैं।
विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ हो या ज्योतिरादित्य सिंधिया या फिर दिग्विजय-अजय सिंह, सभी अधिसूचना जारी होने के पहले कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वास्त थे। कांग्रेस नेताओं की भूमिकाएं इस बार तय नजर आईं जिससे टिकट बंटवारे के दौरान कुछ घटनाक्रमों को छोड़ दें तो कहीं टकराव जैसी स्थिति दिखाई नहीं दी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं के इस रवैये का असर कार्यकर्ताओं पर दिखाई भी दिया।

More videos

See All