केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर हुए बेहोश

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए। मंच पर मौजूद गडकरी बेहोश होकर लगभग नीचे गिर गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। 
महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की हालत इस तरह से खराब हुई हो। कुछ समय पहले एक रैली के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। सड़क मंत्रालय के साथ ही गडकरी के पास गंगा सफाई की जिम्मेदारी भी है। कुछ साल पहले गडकरी ने वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवाया था।

More videos

See All