उचित प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद मिशेल को लाया गया भारत : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद और सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को समाप्त करने के बाद क्रिश्चियन मिशेल को भारत में प्रत्यार्पित किया गया। फिलहाल मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा संभाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सहयोग का एक उदाहरण है।
वहीं विदेश मंत्रालय ने भारत, ईरान के चाबहार में हुए घिनौने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। प्रवक्ता रवीश ने कहा कि हम पीड़ितों के परिवारों के लिए शोक व्यक्त करते हैं। अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंक के किसी भी कृत्य के लिए कोई औचित्य नहीं हो सकता है। 

More videos

See All