RSS से फीडबैक ले रही BJP, CM से भी मिले कई नेता

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब भाजपा और संघ दोनों ही मैदानी फीडबैक लेने में जुटे हैं। मतदान के बाद भाजपा के सभी नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर हर सीट पर गुणा-भाग कर परिणाम का अंदाजा लगाने में जुटे हैं। मतदान के बाद लगातार चार दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मैदानी फीडबैक लिया है और इससे भाजपा को भी अवगत कराया है।
फीडबैक के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी अब दावा करने की स्थिति में आ गए हैं। गौरतलब है कि संघ ने आखिरी चार दिनों में भाजपा के चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आखिरी चार दिन में करीब 65 सीटों पर संघ के कार्यकर्ताओं की कई टीम चुनाव अभियान में झोंकी गई थी।

More videos

See All