ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने कड़ा किया पहरा, सुरेश पचौरी ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश में वोटिंग के बाद अब ईवीएम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने जहां ईवीएम की छेड़छाड़ को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। इन सबके बीच अब कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री और भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश पचौरी ने भोपाल और रायसेन जिलों में रविवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। पचौरी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। 

रविवार को पचौरी सबसे पहले रायसेन पहुंचे। उन्होंने वहां पर एसपी जगत सिंह के साथ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। वह सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद प्रदेश भर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम मशीनें जिन स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं, उनके मुख्य द्वार की विजिबिलिटी कैमरे के साथ प्रॉपर होनी चाहिए, जो कि रायसेन में नही है। 

More videos

See All