कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा पर उठाए सवाल, जारी किया वीडियो

पहले सागर का खुरई, फिर भोपाल और अब सतना। मध्यप्रदेश में मतदान के बाद से ही लगातार ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जो ताजा वीडियो सामने आया है, वो सतना का है। इसे मध्यप्रदेश कांग्रेस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है।

32 सेकेंड के इस वीडियो में दो लोग हाथ में बक्सा उठाए गेट से भीतर जाते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ये अज्ञात बक्से हैं और सवाल पूछा है कि क्या निर्वाचल की निष्पक्षता अब सत्तासीन भाजपा के आगे लाचार और बेबस है? साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

More videos

See All