दुष्यंत के साथ मिलकर काम करने को तैयार

आम आदमी पार्टी हरियाणा में नया विकल्प देने के लिए दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर काम करने के तैयार है। हरियाणा में आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा और इनेलो से हरियाणा के लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए आप ने किसी भी संगठन और व्यक्ति के साथ खुले मन से बात करने का विकल्प खुला रखा है। यहां दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में जयहिंद ने कहा कि आप का एक मिशन है कि हरियाणा को सीबीआई से मुक्ति मिले।
जयहिंद के अनुसार सीबीआई का मतलब, सी से कांग्रेस, बी से बीजेपी और आई से इनेलो है। चूंकि दुष्यंत चौटाला अभी तक हरियाणा में सत्ता में नहीं रहे हैं, इसलिए उनकी प्रस्तावित पार्टी और आप के बीच सहयोग होने की स्थिति में कोई मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हरियाणा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभाएं होंगी। आप वहां स्कूल, अस्पताल,जैसे आम आदमी के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में मनोहर लाल सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आज प्रदेश में भय का माहौल है।

More videos

See All