आज संसद भी गंगा की तरह हो गई है प्रदूषित : डॉ. मंत्री मुरली मनोहर जोशी

 वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि 'आज संसद भी गंगा की तरह प्रदूषित हो गई है।' उन्होंने कहा कि जैसे कभी गंगा स्वच्छ और निर्मल थी, उसी तरह संसद भी मर्यादित और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण थी, लेकिन वक्त के साथ इसमें गिरावट आई है। यह चिंता का विषय है।
शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के पहले दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने हिमालय की महता व बढ़ते पर्यावरणीय संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा को उत्तराखंड को आगे आना होगा। उत्तराखंड को हिमालय की जलवायु संरक्षण की समग्र नीति बनाकर केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए।

More videos

See All