परंपरागत राजनीति खत्म करने को किसी से समझौता संभव: जयहिंद

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सक्रियता के बाद अब नए राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा होने लगी है। आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद का कहना है कि राज्य में कांग्रेस, भाजपा और इनेलो की परंपरागत राजनीति को उखाड़ फेंकने के लिए उनकी पार्टी को किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा नई पार्टी से समझौता करने में कोई गुरेज नहीं है। वह नई पार्टी बनाने जा रहे सांसद दुष्यंत चौटाला के विचारों को भाजपा, कांग्रेस और इनेलो की परंपरागत राजनीति से अलग मानते हैं।
नई दिल्ली के हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने दुष्यंत चौटाला का नाम दुनिया के 100 भविष्य के नेताओं में शामिल होने पर बधाई दी। इससे पहले दुष्यंत व उनके पिता अजय चौटाला दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली-पानी, शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए बड़े बदलाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर चुके हैं।

More videos

See All