वोटिंग से ठीक पहले गोलीबारी और आगजनी, बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मतदान के ऐन पहले आज तड़के राजनीतिक रंजिश के चलते दुपहिया वाहन जलाने और हवाई फायर करने के आरोप में कई लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
वार्ता के अनुसार, नागलवाड़ी थाना प्रभारी ध्यानेन्द्र सिंह ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के झापड़ीपाड़ला गांव में एक वाहन को स्थानीय लोगों ने रोका, जिस पर विवाद हो गया। विवाद के बाद वाहन चला गया और कुछ देर बाद कई वाहनों में सवार होकर करीब डेढ दर्जन लोग वहां आए। इन लोगों का स्थानीय कांग्रेस कार्यकतार्ओं से विवाद हुआ। वाहन में आए लोगों ने कई हवाई फायर किए। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये वाहन भारतीय जनता पार्टी कार्यकतार्ओं का था, जो वहां शराब बांटने आए थे। आरोप है कि वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने इसके बाद दो दुपहिया वाहनों में आग लगा दी और फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

More videos

See All