यहां दामाद के रूप में डॉ रमन सिंह ने मांगे वोट

 छत्तीसगढ़ में भले ही पहले मतदान समाप्त हो गया, लेकिन वहां के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का मध्यप्रदेश के एक क्षेत्र में काफी प्रभाव है। रमन सिंह शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के दामाद हैं। यहां के बुढ़वा गांव में रमन सिंह ससुराल है। वे क्षेत्र के दामाद के हक के चलते यहां से हर बार भाजपा के लिए वोटों की गुहार लगाते हैं। हालांकि नक्सल प्रभावित होने के कारण ये इलाका काफी संवेदनशील है। 
मध्यप्रदेश के चुनिंदा जिले नक्सल प्रभावित हैं। उनमें शहडोल भी आंशिक रुप से शामिल हैं। इस जिले में अक्सर नक्सल मूवमेंट की खबरें आती हैं। छत्तीसगढ़ से जुड़ा होने के कारण इस जिले में वहां का काफी प्रभाव है। इसे देखते हुए ही भाजपा ने यहां के लिए अपना ट्रंप कार्ड खेला। यहां चुनावों में पार्टी ने स्टार प्रचार के रुप में यहीं के दामाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कमान सौंपी। रमन सिंह ने प्रचार के अंतिम दिनों में कई सभाएं की। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान तो किया ही लेकिन दामाद के तौर पर भी उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। 
 

More videos

See All