राम लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बनी कांग्रेस चार्जशीट कमेटी

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री व विधायक रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चार्जशीट कमेटी का गठन कर दिया है।
विधायक हर्षवर्धन चौहान समिति के उपाध्यक्ष होंगे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक जगत सिंह नेगी को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। अन्य सदस्यों में विधायक नंद लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर व विचार विभाग के समन्वयक विजय कुमार शामिल हैं। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कमेटी के गठन को मंजूरी दे दी है।
 

More videos

See All