योगी बोले, माफिया शब्द राहुल की ननिहाल का, इसलिए वे इसे बोलते रहते हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश में आधे दर्जन जन सभाएं कीं। सागर जिले के खुरई में आदित्यनाथ ने कहा कि आम बोलचाल में माफिया शब्द का पहली बार प्रयोग इटली में हुआ था। राहुल गांधी का ननिहाल वहां पर है, इसलिए राहुल बार-बार यही शब्द बोलते रहते हैं। योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को बजरंगबली नहीं अली पर ज्यादा भरोसा है।

इसलिए उनके वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वे मुसलमानों के वोट की बात कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई शहरों के नाम बदलने को उचित ठहराते हुए कहा कि जब वहां की जनता कमजोर थी तो विदेशी आक्रमणकारियों ने सत्ता हथियाई और शहरों के नाम बदले। भाजपा सरकार ने इतिहास में हुई गल्तियों को सुधारने का संकल्प लिया है। यह काम आगे भी जारी रहेगा। 
 

More videos

See All