योगेंद्र यादव ने किसान मुक्ति यात्रा के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

29-30 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित किसान मुक्ति यात्रा का निमंत्रण देने के लिए स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने शुक्रवार को गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों पर 14 लाख करोड़ रुपया बकाया है। यदि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया गया होता तो किसानों का 20 लाख करोड़ रुपये सरकार पर बकाया होता। उन्होंने सरकार का कर्ज किसान पर नहीं, बल्कि उसका सरकार पर कर्ज बकाया है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में 29-30 का किसान आंदोलन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। वे चाहते हैं कि हरियाणा का किसान देश और राज्य की सबसे किसान विरोधी सरकार को झकझोर कर रख दे। उन्होंने राफेल घोटाले को बोफोर्स से बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसान बंटे हुए थे। जिसके कारण उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती थी। अब संसद का विशेष अधिवेशन बुलाकर किसानों की मांगों को पूरा किया जाए। उनकी पार्टी हरियाणा में लोकसभा चुनाव की बजाय विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

More videos

See All