जबलपुर में बोले शिवराज, डरने की जरूरत नहीं सबको देख लेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश की संस्कारधानी में हैं। जहां उन्होंने जबलपुर पूर्व विधानसभा में गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, गुडों से डरने की जरूरत नहीं है। अंचल सबको देख लेंगे। गौरतलब है कि 18 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस के विवाद में शिवराज सिंह ने अपने प्रत्याशी अंचल सोनकर का समर्थन किया है।

सभा को संबोधित करते समय शिवराज ने गरीबी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि, गरीबी हटाओ, पर ना तो वो गरीबी हटा पाईं और ना ही राजीव गांधी। अब राहुल गांधी आए हैं। जिन्हें आलू के बारे में ही नहीं पता। इसके बाद उन्होंने कहा कि, बहुत दुख होता है एेसी राजनीति देखकर जब कांग्रेस वोट की खतिर मुस्लिम भाइयों को साधने में लगी है। शिवराज ने यह भी कहा किे कांग्रेस वोट की खातिर मंदिर-मस्जिद जाने का ढोंग भी रचती है।

More videos

See All