दिग्विजय का आरोप, 'BJP सरकार में नौकरियों के लिए लगती है बोलियां'

MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जिले के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मसरर्त शाहिद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सत्तारुढ़ BJP के शासन में नौकरियों की बोलियां लगती है, जबकि मेरे 10 साल के शासन में लोगों को सरलता से नौकरियां मिल जाती थी। आज लोग 40-40 हजार से ऊपर पगार ले रहे हैं'।

उन्होंने दावा किया कि 'बसपा की सरकार कभी मध्यप्रदेश में नहीं बन सकती। दलित वोटों को काटने के लिए खुद ही एक हाथी छाप कैंडिडेट को खड़ा कर दिया है, जो प्रदेश से बाहर उत्तर प्रदेश से आया है। दलितों का वोट कांग्रेस को ना जाए इसलिए हाथी पर भी प्रत्याशी खड़ा हो गया। लेकिन इस रणनीति में सफलता नही मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ खड़े भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा तथा उनके बड़े भाई और व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा पर पर कटाक्ष और आरोपों की झड़ी लगाई'।

More videos

See All