'कांग्रेस विकास के लिए नहीं, सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करती है'- शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने  कहा कि 'जो पार्टी अपना नेता, अपना सेनापति तय नहीं कर पा रही है, वह प्रदेश का विकास कैसे करेगी। चौहान ने मुंगावली विधानसभा के पिपरई में BJP प्रत्याशी के पी यादव के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में हर नेता मुख्यमंत्री पद का दावेदार है। जितने नेता हैं उतनी सरकारें हैं'।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'कांग्रेस सिर्फ सत्ता के लिए, कुर्सी के लिए राजनीति करती है और उन्हें प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है। पिपरई में ज्यादातर समय कांग्रेस के विधायक रहे हैं,लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं मांगा।

कांग्रेस के जमाने में गड्ढों में सड़कें हुआ करती थीं, राज्य सरकार ने डेढ़ लाख किलोमीटर की सड़कों का जाल बिछाया है। कांग्रेस के समय में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था, हमने यहां पर बड़ी योजना का शिलान्यास किया है। 420 करोड़ रूपए की चंदेरी परियोजना की शुरूआत कराई है। इससे 85 गांवों की करीब 70 हजार एकड़ जमीन में सिंचाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेगी'। 

More videos

See All