पायलट के टोंक से चुनाव लड़ने पर भाजपा को आपत्ति

पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टोंक सीट क्या चुनी, इस पर भाजपा को आपत्ति हो गई। जयपुर में भाजपा के मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पायलट का अपनी कर्मस्थली छोड़कर टोंक की सीट पर चुनाव लड़ना यह बताता है कि वह धर्म और जाति की राजनीति करना चाहते है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में कुछ भी नया नहीं है। खन्ना ने कहा कि भाजपा इस बार राजस्थान में यह मिथक तोड़ने जा रही है यहां एक बार भाजपा की सरकार बनती है, एक बार कांग्रेस की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर उत्साह है।

 उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा इसलिए जीत रही है कि पार्टी को प्रदेश के 2 करोड़ लाभार्थियों पर भरोसा है। साथ ही 51 हजार बूथों पर पार्टी ने हर बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर रखी है। वहीं बगावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी बागी प्रत्याशियों को पार्टी अपने स्तर मना लेगी, चिंता करने की कोई बात नहीं है।

More videos

See All