भाजपा ने आचार संहिता की धज्जियां उठाई: सूर्यकांत धस्माना

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जनहित से जुड़े मुद्दों को तवज्जो दी। केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत की सरकार की नाकामी को मुख्य मुद्दा बनाया। इसके अलावा देहरादून की बदहाली को नगर निगम में भाजपा के दस साल के कुशासन, शहर की बदहाल होती सफाई शहर को कूड़े की ढेर में तब्दीली, नालियों की सफाई न होने से जलभराव जैसी समस्याओं को भी मुख्य मुद्दों के रूप में जनता के सामने रखा।

उन्होंने यह बात कांग्रेस भवन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है जिसमें मंत्री व विधायक सभी संलिप्त हैं। छटपूजा के दौरान मसूरी विधायक द्वारा पैसे बांटे जाने की वीडियो वायरल हो रही है। प्रदेश भाजपा ने मसूरी विधायक द्वारा छट पूजा के दौरान बनते गए नोटों की घटना को स्वीकार करते हुए इसे परंपरा का नाम दिया है।

पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व सभी वरिष्ठ नेताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

More videos

See All