BJP को झटका- पू्र्व संसदीय सचिव के भाई हरेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल

भाजपा में टिकट वितरण के बाद से नाराज किसान नेता हरेन्द्र प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भोपाल में कमलनाथ की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। हरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगया है कि बीजेपी में परिवारवाद बढ़ रहा है। पैसे लेकर टिकट बेचे जा रहे हैं।

हरेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ये तो बस शुरुआत है। अभी औऱ लोग बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आएंगे। 19 नवंबर को कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी कहा कि, ये तो बस शुरुआत है। अभी बीजेपी के और भी कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। पिछले 15 साल के झूठ और फरेब के शासनकाल पर मध्य प्रदेश के मतदाता सरकार को जवाब देंगे। हरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व संसदीय सचिव सुरेन्द्र प्रताप सिंह के भाई हैं।

More videos

See All