आंध्र प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल में भी सीबीआई की 'नो इंट्री', गैर-एनडीए शासित राज्य भी उठा सकते कदम

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने शुक्रवार को राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सरकार ने राज्य में कानून के तहत शक्तियों के इस्तेमाल के लिए दी गई ‘सामान्य रजामंदी’ वापस ले ली। वहीं, रात में पश्चिम बंगाल सरकार ने भी जांच एजेंसी पर ऐसी ही रोक लगा दी। अब सीबीआई को दोनों राज्यों में जांच या कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों से अनुमति लेनी होगी। गैर-एनडीए शासित अन्य राज्यों के भी ऐसा कदम उठाने के आसार हैं।
नायडू ने किया सही काम : ममता
चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में सीबीआई को प्रवेश की अनुमति नहीं देकर सही काम किया है। सीबीआई भाजपा के दिशानिर्देश पर काम कर रही है। 

भ्रष्ट लोगों की खुद को बचाने की कोशिश : भाजपा
देश में भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है जो नायडू, ममता और राहुल गांधी जैसे लोग बना रहे हैं। ये लोग खुद किसी न किसी घोटाले, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सीबीआई उनकी जांच कर रही है। जांच एजेंसी पर रोक लगाना खुद को बचाने की कोशिश की है।  

कानूनी विकल्प पर करेंगे विचार : सीबीआई
आंध्र प्रदेश में पाबंदी पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आदेश की सूचना मिलने के बाद कानूनी विकल्प पर विचार किया जाएगा। - सीबीआई प्रवक्ता

More videos

See All