पूरा झारखंड ओडीएफ घोषित, 1100 करोड़ की योजनाओं का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

झारखंड के 18वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान पूरे झारखंड को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया है। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देवघर, हजारीबाग और लोहरदगा जिले को पूर्ण विद्युतीकृत घोषित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 1100 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों के 10 लोगों को सम्मानित भी किया गया। गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में दोपहर 12 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समारोह का उद्घाटन किया। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर उनकी समाधि स्थल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

More videos

See All