29 व 30 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कूच करेंगे किसान

सोनीपत पहुंचे स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र ने कहा कि हम किसानों के मुद्दे को लेकर 29 और 30 नवम्बर को रामलीला मैदान में जय किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें देश के सभी राज्यों से किसान शामिल होंगे। किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य पूरा मिलना चाहिये क्योंकि यह उनका हक है। किसानों की हालात पर बोलते हुए योगेंद्र यादव ने हरियाणा और केन्द्र की सरकार को निकम्मी बताया।
साथ ही राफेल घोटाले पर कांग्रेस और बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसमें क्या बात करेंगी। राफेल बोफोर्स का भी बाप है, बोफोर्स में तो केवल 64 करोड़ का घोटाला था। लेकिन राफेल में 30 हज़ार करोड़ का घोटाला है। प्रशांत भूषण जिसने 2 जी घोटाला उजागर किया है, जब वो बोलता है तो पूरा देश सुनता है। उसने इस राफेल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है कि सीबीआई में अस्थाना और वर्मा की लड़ाई नही है, बल्कि ये राफेल की फ़ाइल खुलने का डर है।  

More videos

See All