पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा के पास नहीं शहरी विकास की सोच

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के पास शहरी विकास की सोच नहीं है। इसीलिए विकास का अभियान लड़खड़ा गया है। जहां-जहां भाजपा के मेयर रहे हैं, वहां-वहां उनकी शहरी विकास की सोच नकारात्मक रही है। भाजपा सरकार शहरी विकास की बात तो करती है, मगर वह कांग्रेस मेयर के साथ भेदभाव करती रही है। शहरी विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। 

पूर्व सीएम रावत ने गुरुवार को रुद्राक्ष गार्डन में नगर निगम के मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ता सिंह व पार्षद पदों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से पहले काशीपुर नगर निगम की जीत की नई शुरुआत होगी। इसके लिए मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह को जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि  इस जीत के अभियान में कार्यकर्ताओं को जोश खरोश के साथ लगना होगा। लोकतंत्र में जीत की आदत डालनी होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होने की जरूरत है। उम्मीद है कि काशीपुर में मेयर को संगठित होकर जिताएंगे। मेरा यहां मकान नहीं है। यदि मुक्ता को यहां की मेयर बना देंगे तो मेरा भी यहां मकान हो जाएगा।

More videos

See All