झारखंड स्थापना दिवस पर सौगातों की बरसात, सुबोधकांत ने सरकार पर साधा निशाना

झारखंड स्थापना दिवस पर वीरवार को रघुवर सरकार ने सौगातों की बरसात की। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूरे झारखंड को खुले में शौच से मुक्त किया। इस मौके पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर, लोहरदगा तथा हजारीबाग को पूर्ण विद्युतीकरण जिले की घोषणा की। इससे पहले रामगढ़, बोकारो, धनबाद तथा रांची जिले पूर्ण विद्युतीकरण घोषित किए जा चुके हैं। 
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्लस टू शिक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों, अमीनो आदि को नियुक्ति पत्र दिया। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले 10 लोगों को झारखंड सम्मान मिला। प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये मिले। इनमें प्रसिद्ध तीरंदाज मधुमिता कुमारी और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान भी शामिल हैं।

More videos

See All