सरकारी स्कूलों में दी जाएंगी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएंः सोनी

पंजाब के शिक्षा मंत्री ओ पी सोनी ने रविवार को कहा कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 

सोनी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जगत ज्योति स्कूल रानी का बाग में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर संबोधन करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आजाद करवाने के लिए योगदान दिया और देश को फिर से अपने पैरों पर खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को एक नया रास्ता दिखाया, हमें उनकी तरफ से दिखाऐ गए रास्ते पर चलना चाहिए। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों को भी शिक्षा के मामले में निजी स्कूलों के बराबर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति बहुत गंभीर है और सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को भी आदर्श अध्यापक बनने की कारूरत है, क्योंकि देश का भविष्य अध्यापकों के हाथ में होता है। सीमावर्ती इलाकों में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों को कंप्यूटर से जोड़ा जाएगा और स्मार्ट क्लास रूम बनाऐ जा रहे हैं। 

More videos

See All