अगले हफ्ते जारी हो सकता है भाजपा का घोषणा पत्र, CM करेंगे ड्राफ्ट में बदलाव

कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के मसौदे को अभी भी अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा पत्र के मसौदे में कुछ परिवर्तन कर रहे हैं।

अगले हफ्ते भाजपा घोषणा पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा पत्र में सवर्णों के लिए कोई बड़ी घोषणा करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि सवर्ण आंदोलन से उपजी नाराजगी को खत्म किया जा सके। मुख्यमंत्री इसी लाइन पर भाजपा नेताओं के साथ मंथन करने में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा किसानों और महिलाओं के लिए भी भाजपा कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। युवाओं को रिझाने के लिए एक बार फिर भाजपा लैपटॉप जैसी कोई अन्य योजना की घोषणा कर सकती है।

More videos

See All