राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 सीटों में से अपने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता अमित शाह ने की थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। इसमें 85 वर्तमान विधायक हैं। वहीं 25 नए नाम हैं।

More videos

See All