नाराज कांग्रेसी नेता ने सबके सामने निकाली दिग्विजय सिंह पर भड़ास

विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस-बीजेपी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। जिनका नाम इस लिस्ट में नहीं है वे अपनी नाराजगी भी जारी कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को भी टिकट कटने से नाराज एक दावेदार के गुस्से का सामना करना पड़ा। विदिशा से कांग्रेस के महेंद्र वर्मा टिकट ना मिलने से नाराज होकर सबके सामने ही दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने लगे।

बता दें कि विदिशा से शशांक भार्गव को टिकट दिया गया है। जिससे नाराज होकर स्थानीय नेता महेंद्र वर्मा व उनके समर्थकों ने दिग्विजय से शिकायत की। और फिर खरी खोटी भी सुनाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि, ये कैसा सिस्टम है, गोली बिस्किट की तरह टिकट बांट दी गई। मैंने कभी न तो पचौरी से संपर्क किया न महाराज से कहा, दिग्विजय सिंह के अलावा मैंने किसी से टिकट नहीं मांगा, आपने मेरे साथ अन्याय किया है।

More videos

See All