सामान्य विचारधारा वाली पार्टियों से संवाद स्थापित करके झारखंड को बचाया जाएगा: कमलेश सिंह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अच्छे दिन के ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। मगर पूरे देश में झारखंड की साख गिरी है। वे समान विचारधारा वाली पार्टियों से संवाद स्थापित करके झारखंड को बचाने के लिए काम किया जाएगा। उक्त बातें कमलेश सिंह ने मंगलवार को रांची में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि दुबारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार एवं महासचिव प्रफुल्ल पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षा के कारण राज्य में किसानों की हालत बद से बदत्तर है। सरकार से मांग की जाती है कि जिन किसानों के फसल बीमा हुआ, उनको भी और जिनका फसल बीमा नहीं हुआ, उन किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसानों का एक लाख रुपए तक कर्ज माफी हो।

More videos

See All