BJP विधायक को आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ा मंहगा, गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 

जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जावद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के खिलाफ जावद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के चलते 2 नवंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी।

More videos

See All