धूमल व अनुराग सहित 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआइआर

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। वर्ष 2013 में जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी, उनमें प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, अरुण धूमल, विशाल मरवाह, प्रेम ठाकुर, संजय शर्मा, दीपक शानन, डॉ. अजय शर्मा, आरएस कपूर, सुरेंद्र ठाकुर, आरपी सिंह, दानवेंद्र सिंह शामिल थे।
प्राथमिकी 12/2013 थी। इसे 1 अगस्त 2013 को पुलिस थाना धर्मशाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून-1988 के तहत दर्ज किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को इस मामले में इसलिए शामिल किया गया था क्योंकि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में एचपीसीए को सरकारी जमीन दी गई थी। 

More videos

See All