सत्ता में सरकार के चाल साल, नहीं हुअा एक भी काम: जयहिंद

अाम अादमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस कान्फेंस की, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 4 साल में चुनावी घोषणा पत्र में 10 घोषणाओं को छोड़ कर पूरा करने का दावा करती है। अगर सीएम खट्टर या उनका कोई मंत्री चुनावी घोषणा पत्र को मीडिया या जनता के सामने एक बार पढ़ दे तो उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं नवीन जयहिंद ने इस बात की भी जानकारी दी कि दिल्ली के सी एम अरविन्द केजरीवाल वीरवार को मीडिया से रू- ब- रू होंगे। 

इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए जयहिंद ने कहा कि बीजेपी के दावे केवल हवा- हवाई है। सीएम ने केवल हवाई यात्राओं पर एेश कर करोडो़ं रुपए बेवजह खर्च किए हैं। इस सरकार के सत्ता में अाने पर 40 हजार से ज्यादा महिलायों के उत्पीड़न व रेप की घटनाएं हुई हैं। सरकार के राज में कंडक्टर और जजों के पेपर लीक किए गए। सरकार ने सत्ता में अाने से पहले एक लाख युवकों को प्रतिवर्ष रोजगार देने के वायदा किया, लेकिन रोजगार केवल दस हजार युवकों को दिया गया।  

More videos

See All