कांग्रेस सेवादल के स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में झंडा फहराएंगे सतेन्द्र सिंह

कांग्रेस सेवादल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल 28 अक्तूबर को राजगढ़ रोड़ स्थिति हिसार कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी मनोज सिहाग ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रह कर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराएंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फतेहाबाद से जिला पार्षद बिजेंद्र सिवाच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मनोज सिहाग ने बताया कि 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमति इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर भी कांग्रेस सेवादल की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

More videos

See All