'जनआशीर्वाद' के बाद अब 'जनादेश यात्रा' शुरू करेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को लुभाने के लिए जुलाई माह से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन अब उनकी इस यात्रा पर ब्रेक लग गया है, जिसके चलते बाकी बची 48 विधानसभा में पहुंचने के लिए शिवराज अब 'जनादेश यात्रा' निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा इसी महीने के आखिरी में शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से शिवराज जनता के बीच दोबारा आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। 

बता दें कि, शिवराज सिंह कि जन आशीर्वाद यात्रा 182 विधानसभा क्षेत्रों में ही पहुंच पाई। जिससे 48 ऐसी विधानसभाएं हैं जहां, शिवराज का रथ नहीं पहुंच पाया है। इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बाकि बची विधानसभा सीटों में चुनावी यात्रा करने के लिए ' जनादेश यात्रा' निकाल रहे हैं। जिसकी शुरुआत वे भोजपुर से करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से फिर मुख्यमंत्री जनता से सीधा रुबरु होंगें औऱ जनादेश लेंगें।

More videos

See All